Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

दिल्ली में सियासी और मौसमी पारा हाई

जैसे-जैसे दिल्ली में चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, सियासी और मौसमी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महाबल मिश्रा और बीजेपी की कमलजीत सहरावत चिलचिलाती गर्मी में प्रचार करते नजर आए।

गर्मी के मौसम में प्रचार के वक्त उम्मीदवारों के पास एनर्जी ड्रिंक और कॉटन की हैंड टॉवल है जो उनका सहारा बन रही है। मई के महीने में दिल्ली में गर्मी कहर ढा रही है। इस बीच 25 मई को दिल्ली में वोटिंग होनी है। उम्मीदवारों को इस बात का थोड़ा डर है कि कहीं वोटर गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलने में कतरा न जाएं। इसलिए  उम्मीदवार अपने अपने मुद्दों के आधार पर वोटरों से वोट डालने के लिए थोड़ा कष्ट सहन करने की अपील कर रहे हैं।

दोनों उम्मीदवारों का कहना है कि लोगों का समर्थन और उत्साह उन्हें गर्मी में प्रचार करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा देता है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश की राजधानी का तापमान चरम सीमा पर पहुंच गया है। 

पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो देश के किसी भी हिस्से से ज्यादा था।