Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मेट्रो रूट के पास पतंग उड़ाने वाले हो जाएं सावधान, DMRC ने जारी किया अलर्ट

DMRC ने आम लोगों से एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के आस-पास पतंग नहीं उड़ाने की गुजारिश की है. इसके साथ ही आम लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए आवासीय क्षेत्रों से गुजरने वाली एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के आसपास पतंग न उड़ाने की सलाह दी है. स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के इलाकों में पतंगबाजी करने का काफी प्रचलन है. जिसको नजर में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने एडवाइजरी जारी की है. 

दिल्ली मेट्रो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'कि 15 अगस्त के आस-पास काफी पतंगबाजी की जाती है, इसलिए पतंग की डोर बिजली के तारों में उलझने या चलती ट्रेन के पेंट्रग्राफ यूनिट में फंसने की आशंका है और पतंग के मांझे से मेट्रो सेवाएं बाधित हो सकती हैं. वहीं, मांझा पतंग उड़ाने वालों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है.' 

DMRC की तरफ से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इन दिनों सामान्य तौर पर डेडिकेटेड टीमों की तरफ से निगरानी की जाती है. इन टीमों की जिम्मेदारी ऐसी जगहों पर DMRC की तरफ से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इन दिनों सामान्य तौर पर डेडिकेटेड टीमों की तरफ से निगरानी की जाती है. इन टीमों की जिम्मेदारी ऐसी जगहों पर निगरानी बनाए रखना है. इसके अलावा ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कर्मचारियों को इन दिनों सतर्क रहने की अपील की गई है और मेट्रो के आसपास पतंग की डोर को तुरंत हटाने की अपील की गई है.