Breaking News

पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |  

दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा गिरा, फंसे चार लोगों को बचाया गया

New Delhi: पूर्वोत्तर दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गुरुवार सुबह ढह गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि जमीन पर खड़े तीन से चार दोपहिया वाहन मलबे में फंसे हुए हैं।

अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया और बचाव अभियान जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 11.10 बजे स्लैब गिरने की सूचना मिली और चार दमकल गाड़ियों को तुरंत काम पर लगाया गया।