Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

PM मोदी ने सदानंदन मास्टर को लिखा पत्र, राज्यसभा में दिए उनके पहले भाषण की तारीफ की

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के ऊपरी सदन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नामांकित सांसद सी. सदानंदन मास्टर के पहले भाषण की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनकी ‘‘नैतिक ताकत और दृढ़ विश्वास’’ को दिखता है। सांसद को लिखे एक पत्र में मोदी ने सदानंदन के हाल में दिए भाषण के दौरान अपनी बातों को ‘‘शांत और आत्मविश्वासी तरीके’’ से प्रस्तुत करने की भी तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सदानंदन भले ही संसद में नए हों, ‘‘लेकिन आप अपने साथ देश प्रथम की विचारधारा के प्रति जीवन भर की सेवा और प्रतिबद्धता लेकर आए हैं।’’ मोदी ने सदानंदन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘जब मैंने आपको बोलते हुए सुना, तो मुझे आपके शब्दों में नैतिक शक्ति और दृढ़ विश्वास दिखाई दिया।’’

सदानंदन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री की तारीफ के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में प्रधानमंत्री के पत्र की तस्वीरें संलग्न करते हुए कहा, ‘‘सच में बहुत खुशकिस्मत हूं... राज्यसभा में मेरे पहले भाषण के लिए विश्व विख्यात नरेन्द्र मोदी जी की तरफ से प्रशंसा पत्र मिला। देश और उसके नेता से मिली यह अनमोल हौसलाअफजाई मेरे मकसद और सेवा की भावना को बहुत ताकत देगी। मोदी जी, आपका शुक्रगुजार हूं।’’

मोदी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि सदानंदन की हिम्मत के बारे में केरल में सब जानते थे, लेकिन जब उन्होंने ऊपरी सदन में अपने कृत्रिम अंग दिखाए, तो ‘‘इससे संसद में और पूरे भारत में लोग हैरान रह गए।’’

सदानंदन ने सोमवार को राज्यसभा में अपने पहले भाषण के दौरान अपने कृत्रिम पैर निकालकर दिखाए थे, जिस पर काफी हंगामा हुआ और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इसकी कड़ी आलोचना की और इसे ‘‘नाटक’’ बताया।