Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

New Delhi: इंडिया आर्ट फेयर के 17वें संस्करण का आयोजन, इस बार नजर आ रहे रिकॉर्ड 135 प्रदर्शक

New Delhi: इंडिया आर्ट फेयर का 17वां संस्करण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 135 प्रदर्शकों के साथ शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर की 94 गैलरी और 24 प्रमुख कला संस्थान शामिल हैं। यहां एक विस्तारित डिजाइन सेक्शन बनाया गया है। इवेंट के दौरान बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

दिल्ली के ओखला स्थित एनएसआईसी एग्जिबिशन ग्राउंड में ये इंडिया आर्ट फेयर पांच से आठ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान दक्षिण एशिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण समकालीन गैलरी के साथ-साथ भारत और दूसरे देशों के कई जाने-माने कलाकार अपनी दुर्लभ उत्कृष्ट कृतियों और अत्याधुनिक समकालीन कला की झलक पेश कर रहे हैं।

इंडिया आर्ट फेयर आगंतुकों को भारतीय स्टूडियो की एक विस्तृत श्रृंखला को जानने का मौका देता है। इसमें रोमांचक उभरती हुई गैलरी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। इंडिया आर्ट फेयर में प्रमुख कलाकारों, डिजाइनरों, संग्रहालय निदेशकों, संरक्षकों और बाजार विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।