Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

PM मोदी का 75वां जन्मदिन, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया स्पेशल सॉन्ग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के लिए एक गीत लॉन्च किया। "नमो प्रगति दिल्ली - बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक" नाम का ये गाना शिक्षा विभाग की तरफ से मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तैयार किया गया है। इसे छात्र 21 अलग-अलग भाषाओं में गा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "सालों से, प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए जीवन रेखा की तरह काम कर रहे हैं। इसके बावजूद, पिछली सरकारों ने लगातार उनकी आलोचना की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आज हमारी सरकार उनका हार्दिक आभार व्यक्त करती है।"

उन्होंने स्कूली छात्रों को भी शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे उनके द्वारा बनाए गए कार्ड उसी दिन भेज देंगी, ताकि प्रधानमंत्री बुधवार को उन्हें प्राप्त कर सकें। गुप्ता ने कहा, "मैं वादा करती हूं कि मैं आज ही आपके कार्ड भेज दूंगी ताकि उन्हें कल मिल जाएं... इस गीत में आपने उन्हें कई भाषाओं में जिस तरह शुभकामनाएं दी हैं, वो उन्हें बहुत पसंद आएगा।"

उन्होंने कहा कि 15 दिन के 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई पहल शुरू करेगी। गीत के विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री श्री स्कूलों से लेकर नए पाठ्यक्रम, राष्ट्र नीति, बच्चों को सीखने और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।" मोदी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार सुबह सात बजे कर्तव्य पथ पर एक विशेष वॉक का भी आयोजन किया गया है।