Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

Delhi-Ncr: धूल भरी आंधी से वायु गुणवत्ता गिरी, हल्की बूंदाबांदी से सुधरने के आसार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता गिर गई। ये एक रात पहले धूल भरी आंधी का नतीजा थी। मौसम विभाग ने बताया कि आंधी खत्म होने के बाद भी 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती रही। 

कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी। धूल भरी आंधी के बाद एक्यूआई गिरकर खराब श्रेणी में आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार सुबह आठ बजे औसत एक्यूआई 236 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। इससे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधर सकती है। धूल भरी आंधी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। ये सेहत के लिए नुकसानदेह है।