Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Delhi: लग्जरी कार से दो करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद, दो लोगों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में बीएमडब्ल्यू कार से दो करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की और दो लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव आयोग की ओर से गठित तुगलकाबाद की फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) के साथ स्थानीय पुलिस को ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में वाहनों की जांच करने के लिए तैनात किया गया था। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्होंने जांच के लिए एक बीएमडब्ल्यू कार को रोका और दो कार्टन में रखी भारी मात्रा में नकदी बरामद की।" अधिकारी ने कहा कि कार में यात्रा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनका कहना है कि पैसे कहां से आए वो इस बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए। 

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग और एसडीएम को बरामदगी के बारे में सूचित कर दिया गया है।