Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

पश्चिमी दिल्ली के बर्गर किंग में गोली मारकर एक की हत्या

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में 'बर्गर किंग' आउटलेट में तीन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जे ब्लॉक इलाके में हुए हमले में मरने वाले को कई गोलियां लगीं हैं।

पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति के साथ एक और शख्स था, जो गोलीबारी शुरू होने पर भाग निकला।

अधिकारियों और पुलिस की क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आरोपितों की पहचान करने और वारदात के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।