Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

दिल्ली में 3 जून तक गर्मी से राहत नहीं

देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी है. आसमान से मानो आग बरस रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार समेत कई प्रदेशों में तापमान लगातार 45 डिग्री के पार बना हुआ है. तो वहीं राजस्थान के कई जिलों में तापमान 50 डिग्री तक जा पहुंचा है.दिल्ली-एनसीआर के शहरों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है और मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन और प्रचंड गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम गर्म रहेगा. 28 मई तक यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुग्राम में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं उत्तर भारत में अगले कुछ दिन और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई जा रही है.