Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली में नेशनल लेवल स्किल प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स 2024 का आयोजन

दिल्ली में 'इंडिया स्किल्स 2024' नाम से नेशनल लेवल पर एक स्किल्स कॉम्पिटीशन शुरू किया गया।  इस कॉम्पिटीशन का आयोजन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर किया है। 

उद्घाटन समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई तरह की कला का प्रदर्शन किया गया। कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की इसके जरिए उन्हें अलग अलग स्किल्स के बारे में जानने में मदद मिलेगी। 

'स्किल से जीतेंगे दुनिया' थीम पर बेस्ड इस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की इस तरह के कार्यक्रम पूरी दुनिया में हमारे हुनर को दिखाते हैं। 'इंडिया स्किल्स 2024' में 61 तरह के अलग-अलग स्किल्स बेस्ड कॉम्पिटीशन होंगे। जिसमें 47 कॉम्पिटीशन दिल्ली में और बाकी के दूसरे राज्यों में आयोजित किए जाएंगे। 

'इंडिया स्किल्स 2024' कॉम्पिटिशन 19 मई तक चलेगा। इसमें जितने वाले प्रतिभागियों को साल के आखिर में होने वाले "वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।