Breaking News

अलीगढ़: अकराबाद में NH-34 पर ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारी, तीन की मौत, तीन घायल     |   बीकानेर: गृह मंत्री अमित शाह ने BSF कर्मियों से की बात, महिला बैरक का ई-उद्घाटन किया     |   MP: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, अब तक 5 लोगों की मौत     |   टेरर फंडिंग केस: HC ने इंजीनियर राशिद को 25 से 30 जून तक अंतरिम जमानत दी     |   कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस: CM सिद्धारमैया की राहुल गांधी संग बैठक जारी     |  

Delhi: दिवाली से पहले बिगड़ी राजधानी की हवा, कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार

दिल्ली और एनसीआर में बुधवार सुबह स्मॉग की मोटी परत छाई रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स 363 के साथ 'बहुत खराब' स्तर पर रहा। वहीं कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 'गंभीर' कैटेगरी में देखने को मिला। जहांगीरपुरी में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 418, जबकि विवेक विहार में ये 407 और आनंद विहार में 402 रहा।

सुबह नौ बजे सोनिया विहार में एक्यूआई 398 पर 'गंभीर' श्रेणी के करीब था वहीं वजीरपुर में ये 396 दर्ज किया गया। कुल मिलाकर सुबह नौ बजे शहर का औसमन एक्यूआई 363 था। शहर पर स्मॉग की मोटी परत छाने से ज्यादातर मौसम निगरानी स्टेशन रेड जोन में दिखाई दे रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कलर के हिसाब से अलर्ट जारी कर लोगों को आगाह कर रहा है।

मौजूदा वक्त में शहर प्रदूषण रोकने के लिए ग्रैप टू लागू कर दिया गया है। अगर इससे प्रदूषण कम करने में कामयाबी नहीं मिलती है तो स्कूलों को बंद करने जैसे उपाय लागू किए जा सकते हैं। दिल्ली और इससे सटा इलाका पिछले आठ दिनों से लगातार बेहद खराब हवा को झेल रहा है।