Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज' अलर्ट

दिल्ली में बुधवार रात को बिजली कड़कने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। आईएमडी देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार कलर का इस्तेमाल करता है। ग्रीन कलर- किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं, येलो कलर- नजर रखें और निगरानी करते रहें, ऑरेंज कलर- तैयार रहें और रेड कलर - कार्रवाई/सहायता की जरूरत हैं।

सुबह साढ़े आठ बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 82 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने रात के समय गरज के साथ बिजली चमकने, मध्यम से भारी बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 और वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई।