Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

दिल्ली: मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा, बोले- भ्रष्टाचार पर AAP की नीति से सहमत नहीं

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिल्ली शराब घोटाले मामले में फंसे अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद अब दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे. हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ईडी की रेड भी पड़ी थी. साल 2020 में राजकुमार आनंद दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें 61 फीसदी मत मिले थे. 

उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले कहा कि आज बहुत व्यथित हूं. राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगाया और कहा कि मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि आप (AAP) का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था. आप (AAP) पर लग रहे आरोपों से आहत होकर आज इस्तीफा दे रहा हूं.