Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल, दूसरे एडीशन की दिल्ली हाट में हुई शुरूआत

मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल का दूसरा एडीशन, राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली हाट में चल रहा है। इस फेस्टिवल में कई किसानों और उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉल पर राज्य के ऑर्गेनिक केव पाइनएप्पल का स्वाद लोगों को चखाया जा रहा है। इसका मकसद मेघालय की कृषि विरासत को बढ़ावा देना है।

मेघालय की कृषि और किसान कल्याण विभाग के मंत्री माजेल अम्पारीन लिंगदोह ने इस पाइनएप्पल फेस्टिवल को कामयाब बताया है। उनके मुताबिक लगातार दूसरे साल पाइनएप्पल यानी अनानास और दूसरे प्रोडक्टों की मांग उम्मीद से ज्यादा रही।

इस फेस्टिवल का मकसद राज्य के केव पाइनएप्पल को बढ़ावा देना है, जिससे राज्य के किसानों को फायदा मिल सके। ये फेस्टिवल पाइनएप्पल के उत्पादन को बढ़ाने और किसानों की उपज की अच्छी कीमत दिलाने के लिए मेघालय सरकार की लगातार कोशिशों का नतीजा है।

इस फेस्टिवल में पाइनएप्पल के अलावा कई दूसरे फलों के स्टॉल भी लगाए गए हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि किन और फलों की बिक्री बढ़ सकती है। मेघालय पाइनएप्पल फेस्टिवल 14 जुलाई तक चलेगा।