दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में रविवार शाम आग लग गई। जिस वक्त ये घटना हुई बस में करीब 15 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस ड्राइवर ने शाम पांच बजकर 43 मिनट पर आग लगने की खबर पीसीआर को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। बस के कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि जब बस में आग लगी तब उसमें करीब 15 यात्री सवार थे।
पुलिस ने बताया कि जब बस शाम करीब सवा पांच बजे रिंग रोड पर पहुंची, तो पीछे से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने फायर एक्सटेंशन के जरिए आग पर काबू पाया।
उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि एक बच्चा और शख्स नीचे उतरते वक्त घालय हो गए। पुलिस ने बताया कि जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
दिल्ली में बड़ा हादसा, DTC बस में लगी आग
You may also like
Sant Sansad 2026: अंग्रेजी शिक्षा को मिली प्राथमिकता ने हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाया - स्वामी उमाकांतानंद जी.
Sant Sansad 2026: भारत में बाहरी धर्मों के लोगों के मतदान का अधिकार रद्द हो — डॉ अनिकेत शास्त्री महाराज.
अंतिम चरण में पहुंचा बारापुला फेज-III प्रोजेक्ट, 30 जून तक उद्घाटन के लिए होगा तैयार.
दिल्ली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिवार ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप.