Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

दिल्ली: एमसीडी ने 50 दिवसीय स्वच्छता अभियान किया शुरू, मार्च तक पूरी दिल्ली साफ करने का मिशन

एमसीडी ने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेते हुए बुधवार को 'अब होगी दिल्ली साफ अभियान' नामक स्वच्छता अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत चांदनी चौक से मेयर शैली ओबेरॉय और एएपी नेता दुर्गेश पाठक ने की। पाठक ने कहा कि मेयर, डिप्टी मेयर और नेता सदन के नेतृत्व में 50 दिनों तक अभियान चलेगा।

इस अभियान के जरिए एएपी का इरादा 25-30 किलोमीटर की गलियों, सड़कों, कॉलोनियों और कुछ वार्डों की दैनिक रिपोर्ट लेने का है। दुर्गेश पाठक और ओबेरॉय 50 दिनों तक हर रोज पांच से सात किलोमीटर पैदल चलेंगे और 25-30 किलोमीटर की रिपोर्ट लेंगे।

ओबेरॉय ने कहा कि उन्होंने चांदनी चौक से अभियान शुरू किया क्योंकि ये दिल्ली का महत्वपूर्ण इलाका है और सरकार को स्वच्छता के संबंध में चांदनी चौक के निवासियों से कई शिकायतें मिली हैं। दुर्गेश पाठक और ओबेरॉय ने चांदनी चौक की सड़कों पर घूमकर लोगों से फीडबैक लिया।