Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

एमसीडी और दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए उठा रही जरूरी कदम: शैली ओबरॉय

दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने गुरुवार को कहा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए राजधानी में गैप-फोर के दिशानिर्देश और विंटर एक्शन प्लान को लागू किया गया है। शैली ओबरॉय ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से हमने (एमसीडी और दिल्ली सरकार) प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सभी जरूरी उपाय किए हैं। 

उन्होंने कहा कि एमसीडी ने अपने विंटर एक्शन प्लान को निर्धारित किया है। दिल्ली के चिन्हित 13 हॉटस्पॉट के लिए 500 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया है। एमसीडी के तहत 12 जोन में 20 लाख रुपये का फंड दिया गया है। पानी का छिड़काव किया जा रहा है। निर्माण कार्य भी रोक दिया गया है। 

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार सुबह आठ बजे 420 था जबकि बुधवार शाम चार बजे ये 426 था।