Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

घने कोहरे से दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बुरी तरह बाधित, 126 उड़ानें रद्द

Delhi: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ, जिसकी वजह से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक विजिबिलिटी के कारण 49 प्रस्थान और 77 आगमन रद्द किए जा चुके हैं।

इसी बीच, संकटग्रस्त इंडिगो ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते उसने अपने नेटवर्क की 110 उड़ानें रद्द कर दीं। अधिकारी ने कहा, "कम विजिबिलिटी से दिल्ली हवाई अड्डे पर अब तक 49 प्रस्थान और 77 आगमन रद्द किए जा चुके हैं।"

इंडिगो ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि जैसे-जैसे सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है, उत्तरी भारत में सुबह के समय कोहरा छा सकता है, जिससे कभी-कभी उड़ानों की आवाजाही धीमी हो सकती है। एयरलाइन ने ये भी कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते उसने मंगलवार को 110 उड़ानें रद्द कर दीं।

इंडिगो ने कहा, "हमारी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं और मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं।" उन्होंने आगे कहा कि जहां भी संभव हो, "हम असुविधा को कम करने और प्रतीक्षा समय को आरामदायक बनाने के लिए जमीनी स्तर काम कर रहे हैं।"