Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली में अब रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर, सीएम रेखा गुप्ता ने की घोषणा

New Delhi: दिल्ली सरकार ने रावलीला, दुर्गा पूजा पंडाल और अन्य सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजनों में लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 12 बजे तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

पहले तक किसी भी शादी, पार्टी या त्योहार में लाउडस्पीकर 10 बजे के बाद बजाना मना था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारे हिन्दू त्योहारों को 10 बजे खत्म करना उचित नहीं है। गुजरात में दंडिया रात भर चलता है, दूसरे राज्यों में भी आयोजनों की कोई पाबंदी नहीं है। इसलिए दिल्ली में अब रावलीला और दुर्गा पूजा रात 12 बजे तक जारी रहेंगे।”

दिल्ली में राम नवमी और दुर्गा पूजा 22 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान रावलीला का आयोजन पूरे शहर में होगा और दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के दौरान सभी दिल्लीवासियों से अपील की कि शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए दीवारों पर पोस्टर न चिपकाएं और सार्वजनिक जगहों को गंदा न करें। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर दिल्ली को साफ, हरा-भरा और समृद्ध बनाएं।”