Breaking News

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप     |   सिंगापुर इंडिया बिजनेस फोरम के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी ने हरियाणा CM से मुलाकात की     |   दुबई में लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मिसाइल अटैक के संभावित खतरे के अलर्ट मिले     |   भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात की     |   छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल     |  

दिल्ली में कोहरे की हल्की परत छाई

दिल्ली में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने दिन में भी हल्का धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह सात बजे कई जगहों पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' और कई जगहों पर 'खराब' दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।