Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

कुकी छात्र संगठन का 20 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शन, जानिए वजह

New Delhi: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के शवों के कथित अपमान के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में कुकी छात्र संगठन शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगा। छात्र संगठन ने दिल्ली में जंतर-मंतर से पटेल चौक मेट्रो स्टेशन तक मार्च निकाला।

छात्र संगठन के प्रमुख ने कहा, "हम आने वाले शनिवार को कानूनी प्रक्रिया के साथ एक और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उम्मीद है कि हमें दिल्ली पुलिस इजाजत मिल जाएगी।" कुकी छात्रों ने अरामबाई तेंगगोल्स पर शवों को घसीटकर, हाथ काटकर और चेहरे पर पैर रखकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया है। पिछले साल तीन मई को मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद करीब 219 लोग मारे गए थे।