Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

एक समुदाय की खुशी के लिए CAA का विरोध कर रहे केजरीवाल, दिल्ली सीएम की टिप्पणी पर बोले मनजिंदर सिरसा

Delhi: बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को सीएए के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियों पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केवल एक समुदाय को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अल्पसंख्यकों के लिए दरवाजे खुलने से भारी संख्या में लोग देश में आएंगे।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि हिंदू और सिख शरणार्थी दंगे कराएंगे, महिलाओं से बलात्कार करेंगे। वे कह रहे हैं कि अगर वे दिल्ली वालों के सामने घर बनाएंगे तो लड़कियां उनके घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगी।