Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए: बांसुरी स्वराज

Delhi: बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एएपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार सुबह बीजेपी मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती और मल्टीलेयर बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी।

सेंट्रल दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर और ईडी ऑफिस की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। एएपी नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचने और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार सुबह 10 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए कहा है।