Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

राजधानी में पानी की किल्लत के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार, वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर बोला हमला

बीजेपी दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को दिल्ली में जल संकट के लिए "अरविंद केजरीवाल के किए गए भ्रष्टाचार" को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से छोड़े जाने वाले पानी का दिल्ली सरकार के जरिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने राजधानी की सत्तारूढ़ सरकार और "टैंकर माफिया" के बीच मिलीभगत की ओर भी इशारा किया। दिल्ली बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने  राजधानी में जल संकट को लेकर शुक्रवार को शहर के शहीदी पार्क से सचिवालय की ओर विरोध मार्च निकाला।