Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

Delhi CM की गिरफ्तारी पर भड़की आतिशी, कहा- सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी की साजिश

New Delhi: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में ये पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार के माध्यम से गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एएपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार सुबह बीजेपी मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती और मल्टीलेयर बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी।

सेंट्रल दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर और ईडी ऑफिस की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। एएपी नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचने और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार सुबह 10 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए कहा है।