Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

'जेल का जवाब वोट से'... AAP ने शुरू किया चुनावी अभियान, जनता से की ये अपील

Delhi: लोकसभा चुनाव से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर आम आदमी पार्टी ने 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया। केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है और वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएपी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, "केजरीवाल को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। ये पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार किया गया है। हम 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप केजरीवाल को सशक्त बनाएं।"

पाठक ने कहा, अभियान के तहत आप नेता और कार्यकर्ता उन चार लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां से पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं। आप नेता गोपाल राय ने लोगों से ''तानाशाही'' का जवाब अपने वोट से देने को कहा।

पिछले हफ्ते इसी मामले में जमानत पर रिहा हुए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लोगों से कहा कि जब वो वोट देने जाएं तो केजरीवाल का चेहरा याद रखें।