Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

दिल्ली-NCR में इस दिन होगी बारिश, बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही है, लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा के चलते अधिकतम तापमान में बहुत तेजी से इजाफा नहीं हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान गुरुवार तक 6-7 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है और संभवतः शहर के कुछ हिस्सों में यह 38 डिग्री तक पहुंच सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 रहा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,गुरुवार और शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे.  दिल्ली-एनसीआर में शनिवार यानी की 22 मार्च को मौसम का मिजाज बदल सकता है और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद रविवार, सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में इजाफा होगा.