Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली के कुछ इलाकों में रात में बारिश हुई

दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, फरीदाबाद की कई जगहों पर हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।