Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

UNHRC में भारत का पाक को करारा जवाब, कहा- पहले आतंक फैलाना छोड़े पाकिस्तान

New Delhi: भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत के प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत पर झूठे आरोप लगाता है, जबकि खुद अपने ही नागरिकों पर बम बरसाता है।

UNHRC के एजेंडा-4 पर बोलते हुए त्यागी ने पाकिस्तान के बयान को "झूठे और भड़काऊ" बताया। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को भारत की जमीन पर नजरें गड़ाने के बजाय, उस भारतीय क्षेत्र को खाली करना चाहिए जिस पर उसने गैर-कानूनी कब्जा कर रखा है। साथ ही उसे अपनी तबाह होती अर्थव्यवस्था, सेना के दबाव में पिस रही राजनीति और मानवाधिकार उल्लंघनों पर ध्यान देना चाहिए।"

भारत के इस जवाब से ठीक एक दिन पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी के मातरे दारा गांव में हवाई हमला किया। इसमें कम से कम 30 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाँव में कई घर और वाहन जल गए, इमारतें ढह गईं और मलबे से लाशें निकाली गईं।

भारत ने UNHRC को यह भी याद दिलाया कि परिषद का मकसद "सार्वभौमिक, निष्पक्ष और गैर-चयनात्मक" होना चाहिए। साथ ही देश-विशेष एजेंडा से बचने की सलाह दी, ताकि पक्षपात की धारणा न बने। इसी बीच, पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने तिराह घाटी में हुए हमले पर गहरी चिंता जताई और कहा कि निर्दोष नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सज़ा मिलनी चाहिए।