Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

तीसरी बार NDA की सरकार बनवाकर इतिहास रच रहा है भारत: जेपी नड्डा

New Delhi: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए शुक्रवार को मोदी को सलाम किया और कहा कि देश भी 'इतिहास' रच रहा है।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में भारत की सीमाओं और सुरक्षा को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने अलग पहचान बनाई है, बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाया और गांवों को बेहतर किया है।

सीनियर बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बीजेपी और एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में संविधान को नमन किया।