Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

भारतीय डाक 24 और 48 घंटे में ‘डिलीवरी’ के साथ पेश करेगा नई सेवाएं, जनवरी से होंगी लागू

New Delhi: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय डाक 24 घंटे और 48 घंटे में ‘डिलीवरी’ की गांरटी के साथ डाक और पार्सल सेवा शुरू करेगा। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनवरी से 24 घंटे और 48 घंटे डाक वितरण तथा अगले दिन पार्सल वितरण शुरू हो जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘‘ हम डाक और पार्सल की डिलीवरी की गारंटी के साथ नई सेवाएं पेश करने जा रहे हैं। 24 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा होगी जो 24 घंटे के अंदर डाक की डिलीवरी सुनिश्चित करेगी।इसी तरह 48 घंटे के अंदर डिलीवरी के लिए 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवा होगी।’’ उन्होंने कहा कि ये सेवाएं जनवरी में शुरू की जाएंगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पार्सल की अगले दिन डिलीवरी के लिए भी ऐसी ही सेवाएं होंगी, जिससे ये सुनिश्चित होगा कि पार्सल अगले दिन डिलीवर हो जाए जबकि अभी इसमें तीन से पांच दिन लगते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2029 तक भारतीय डाक को ‘लागत केंद्र’ से ‘लाभ केंद्र’ में तब्दील करना है।