Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

इंडिगो ने महिला यात्रियों के लिए सीट सेलेक्शन का नया किया फीचर पेश

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मार्केट रिसर्च के बाद महिला यात्रियों के लिए खास सुविधा की पेशकश की है। इसके तहत सीट बुक करने वाली महिला‍एं अब वेब चेक-इन के समय दूसरी महिला यात्रियों की बुक की गई सीटों के बारे में जान सकती हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से ज्यादा है। अप्रैल में 80 लाख यात्रियों ने इंडिगो की सेवाएं लीं।

इंडिगो की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक इसे मार्केट रिसर्च के आधार पर शुरू किया गया है। एयरलाइन का कहना है कि वो इस वक्त अपने #गर्लपावर सिद्धांत के अनुरूप पायलट मोड में है।