Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

इंडिगो ने दिल्ली से ग्वांगझोउ तक सीधी उड़ानें शुरू की, कोविड के कारण की गई थी निलंबित

Delhi: इंडिगो ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से चीन के ग्वांगझोउ तक की सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं। कोलकाता के बाद दिल्ली ऐसा दूसरा शहर है, जहां से इंडिगो ने ग्वांगझोउ के लिए सीधी उड़ानें शुरू की हैं।

मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, विमानन कंपनी ने 10 नवंबर से दिल्ली और ग्वांगझोउ के बीच दैनिक, सीधी उड़ानें शुरू की हैं और ये सेवाएं नैरो-बॉडी ए320 नियो विमानों से संचालित की जाएंगी।

ग्वांगझोउ के लिए सीधी उड़ान के साथ ही इंडिगो अब दिल्ली को 21 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ता है। विज्ञप्ति में बताया गया कि 26 अक्टूबर को कोलकाता और ग्वांगझोउ के बीच उड़ानें फिर से शुरू हुई थीं।

‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस’ ने नौ नवंबर को दिल्ली-शंघाई सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी। हाल ही में हुई कूटनीतिक पहल के बाद भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया।

वर्ष 2020 की शुरुआत तक दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें चालू थीं लेकिन कोविड महामारी के कारण इन्हें निलंबित कर दिया गया था। पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के कारण ये सेवाएं निलंबित रहीं।