Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर विपक्षी गुट की बैठक, सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई

New Delhi: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बुधवार को विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में विपक्षी नेताओं के बीच सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव में 'इंडिया' को 232 सीटें मिली, जिसमें से कांग्रेस ने 99 पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 292 सीटें मिली, जिसमें बीजेपी 240 सीटें जीतने में कामयाब रही।

बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, के. टी. आर. बालू, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जेएमएम नेता कल्पना सोरेन, एनसीपी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत, एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, सीपीआई-एम के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी. राजा समेत कई नेता शामिल हुए।

राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा किए बिना सरकार गठन पर कोई फैसला नहीं लेगी।