Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

हिंदू शरणार्थियों का सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, CAA पर बयान वापस लेने की मांग

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री के सीएए विरोधी बयानों के विरोध में पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शरणार्थियों ने दिल्ली के सीएम के खिलाफ नारे लगाए और सीएम से मांग की कि वह सीएए पर अपना बयान वापस लें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इस कानून का विरोध किया था। उनका कहना था कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए ये कानून लागू किया है। इससे पड़ोसी देशों से लाखों की संख्या में लोग आएंगे जिससे यहां की व्यवस्था चौपट हो जाएगी।