Breaking News

नेपाल: छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान, करीब 60% वोटिंग     |   ईरान ने अभी तक रूस से नहीं मांगी कोई मदद: क्रेमलिन     |   T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला     |   14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली     |   दोहा में लगातार तीन धमाकों से मचा हड़कंप     |  

दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का कहर, IMD का हाई अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग यानी IMD ने 29 अप्रैल से 2 जून तक के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर निकलने पर सख्त चेतावनी दी गई है। दिल्ली और उत्तर भारत में गर्मी ने खतरे की घंटी बजा दी है। भारत मौसम विभाग, यानी IMD ने राजधानी दिल्ली के लिए 29 अप्रैल से 2 जून तक हीटवेव का हाई अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सख्त चेतावनी दी गई है।

आगामी दिनों में तापमान 45 से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है, जो आम जनजीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।मौसम विभाग ने लोगों से कुछ खास सावधानियां बरतने को कहा है:

  • धूप में बाहर न निकलें।
  • घुटन, चक्कर या बेचैनी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • गर्मी में मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि फोन फटने का खतरा भी बढ़ गया है।
  • शरीर को ठंडा रखने के लिए मट्ठा, बेल का शरबत और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें।
  • बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का खास ख्याल रखें।


दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने भी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन इस खतरनाक गर्मी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी आपकी अपनी है।सावधान रहें, सुरक्षित रहें, क्योंकि जरा सी लापरवाही, बड़ी मुसीबत बन सकती है।