Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बढ़ने वाली है दिल्ली एनसीआर में गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा भी हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 43 डिग्री तक टेम्परेचर पहुंच चुके हैं। कुछ इलाकों में 44 डिग्री का आंकड़ा भी पार हो चुका है। 

अगले एक हफ्ते के दौरान कोई ज्यादा बारिश के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। विशेष कर दिल्ली एनसीआर में बारिश के कोई आसार देखने को नहीं मिल रहे है। 

तापमान हो सकता है कि 45 डिग्री को छू जाए या कुछ इलाकों में 45 डिग्री से भी ऊपर चला जाए।

वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भी अगले हफ्ते दिल्ली की तरह भीषण गर्मी पड़ेगी। सिर्फ दक्षिण भारत में ही बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये इस गर्मी में दिल्ली में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया तापमान है।