Breaking News

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, महिला आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर साधा निशाना     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी PM मोदी से कर रहे मुलाकात     |   अमृतसर: पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार     |   ईरानी संसद के डिप्टी स्पीकर अली निकजाद ने कहा- ईरान ब्लैकमेलर नहीं है     |   चीन ने कहा- हॉर्मुज में जल्द सामान्य आवाजाही बहाल होने की उम्मीद     |  

दिल्ली में लू चलने की संभावना, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार को इस साल पहली बार ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.2 डिग्री कम है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है, जबकि पालम में 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।

लोधी रोड पर तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था, जबकि रिज पर तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। आयानगर में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 22 से 24 अप्रैल तक ऊष्ण लहर की संभावना है और इस दौरान अधिकतम तापमान में और वृद्धि होकर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब ऊष्ण लहर की स्थिति घोषित की जाती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक 171 रहा। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।