Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, दिल्ली पार्टी मुख्यालय में रणनीति पर मंथन

New Delhi: आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है। हरियाणा से जुड़े पार्टी नेताओं ने नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में संदीप पाठक के साथ बैठक की। 

बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 विधानसभा सीटों के पर रणनीति बना रहे हैं। बूथ की टीम को कैसे मजबूत बनाया जाए, इसको लेकर मंथन किया गया। 

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी इस सवाल के जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि ये फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।