Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने की शादी

Delhi: गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने मंगलवार को दिल्ली में भारी पुलिस तैनाती के बीच 'हिस्ट्रीशीटर' अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' से शादी कर ली। हरियाणा के सोनीपत से अनुराधा चौधरी एसयूवी में वेडिंग वेन्यू पर पहुंची। अनुराधा चौधरी और संदीप उर्फ काला जठेड़ी की शादी की कार्यक्रम द्वारका सेक्टर-3 में बैंक्वेट हॉल में किया गया। 

पुलिस ने संतोष गार्डन और उसके आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी, जिसे संदीप के वकील ने 51,000 रुपये में बुक किया था। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर की कुख्याति और उसके पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए किसी भी घटना को रोकने के लिए रणनैतिक योजना बनाई थी। एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए और ड्रोन के जरिए कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर कड़ी नजर रखी गई।

सोनीपत का रहने वाला संदीप उर्फ काला जठेड़ी पहले एक मोस्ट वांटेड अपराधी था। काला जठेड़ी के खिलाफ हत्या, अपहरण, लूट, फिरौती, जमीन पर कब्जे जैसे कामों में शामिल रहने का लंबा रिकार्ड है।
उसके सिर पर सात लाख रुपये का इनाम था। दिल्ली की एक अदालत ने उसकी शादी के लिए छह घंटे की पैरोल दी थी।