Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

दिल्ली-एनएसीआर में बेहतर हुई हवा की गुणवत्ता, GRAP-3 के तहत लागू पाबंदियां हटी

Delhi: वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद, बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत लागू पाबंदियां हटा दी गईं।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक आदेश में कहा कि गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 332 हो गया, जिसके बाद पाबंदियों में ढील दी जा रही है।

आदेश में यह भी कहा गया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में एक्यूआई के 'मध्यम' से 'खराब' श्रेणी में रहने की आशंका है।