Breaking News

पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |   दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |  

ओडिशा में बीजेडी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र बीजेपी में शामिल

New Delhi: बीजेडी के पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र गुरुवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।

दिल्ली में सिद्धांत महापात्र ने कहा, "बीजेपी में शामिल होने के पीछे एक विचारधारा है जो देश के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन पर जोर देती है। जिस तरह से पीएम देश का नेतृत्व कर रहे हैं, मैंने सोचा कि ओडिशा के लोगों को भी इसका हिस्सा बनना चाहिए। बीजेपी में शामिल होने के पीछे मेरा उद्देश्य एक 'समृद्ध ओडिशा' देखना है।"