Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, पांच की मौत, एक घायल

Delhi: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार हादसा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे निकास संख्या नौ पर हुआ जब तेज रफ्तार थार में सवार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, सभी छह यात्री किसी काम से उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम आए थे। सूचना मिलने पर सेक्टर 40 थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थार पर उत्तर प्रदेश का पंजीकरण नंबर है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’