Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

दिल्ली मेट्रो ट्रेन के ‘पैंटोग्राफ’ में लगी आग

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के ‘पैंटोग्राफ’ में आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।  

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है है। वीडियो में ट्रेन के दरवाजे खुले हैं और यात्री अपने मोबाइल फोन पर आग का वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। 

वायरल वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने कहा कि वीडियो में एक ट्रेन की छत से मामूली आग निकलती दिखाई दे रही है। ये घटना सोमवार शाम छह बजकर 21 मिनट पर वैशाली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में हुई।

डीएमआरसी ने कहा कि मौजूदा घटना पेंटोग्राफ फ्लैशिंग का मामला था। ऐसा कभी-कभी ओएचई और पेंटोग्राफ के बीच कुछ बाहरी सामग्री के कुछ फंसने के कारण होता है। डीएमआरसी ने कहा कि इस मामले में आग लगने के सही कारण की जांच की जाएगी।