Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

मयूर विहार के कैफे में लगी आग

दिल्ली के मयूर विहार के कैफे में आग लग गई। ये आग कैफे से सटे स्टोर तक फैल गई।

फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 11.40 बजे मयूर विहार फेज टू के पॉकेट बी में कैफे और स्कूल यूनिफॉर्म बनाने की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। 20 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और एक व्यक्ति को बचाया भी गया। 

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन तीन से चार दमकल गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं।