Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली में दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में मंगलवार रात एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) से टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिससे कार सवार व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के बाद एसयूवी में भी आग लग गई लेकिन उसमें सवार यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 20 मिनट पर मिली और दमकल के दो वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘जब तक दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे तब तक दोनों वाहन आग की चपेट में आ चुके थे।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम यशोभूमि फ्लाईओवर पर पहुंची और पाया कि एक मारुति सुजुकी ईको और एक हुंडई क्रेटा दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ संदेह है कि दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हुई।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘क्रेटा कार सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए लेकिन ईको कार में बैठा व्यक्ति उसमें ही फंसा रह गया और उसका जला हुआ शव बरामद किया गया।’’ पुलिस ने बताया कि शव को शवगृह ले जाया गया है, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है