मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, आग सोलर पैनल वाले एक बॉक्स से शुरू हुई थी, जिसे अब पूरी तरह काबू में कर लिया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:05 बजे मिली थी और करीब 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। इससे एक दिन पहले, चावड़ी बाजार इलाके में भी एक इमारत में आग लगने की घटना हुई थी। कनॉट प्लेस फायर स्टेशन के अनुसार, इस घटना की सूचना रविवार शाम करीब 7:21 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर भेजी गईं।
दिल्ली के RBI भवन में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 5 गाड़ियां
You may also like
योगी सरकार की तैयारियों से भव्य होगी काशी की देव दीपावली, 11 लाख से अधिक दीपों से रोशन होंगे घाट.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर यूनियन बैंक के ATM में लगी आग.
WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए गृह मंत्रालय की चेतावनी, अकाउंट हैक होने का खतरा.
दिल्ली सरकार गिग वर्कर्स के लिए बनाएगी रेस्टिंग सेंटर, कौशल विकास पर भी जोर.