Breaking News

प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा नदी में डुबकी     |   महाराष्ट्र में अज्ञात व्यक्ति ने दुरंतो एक्सप्रेस के A2 कोच पर पत्थर फेंके     |   दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के आसपास AQI 201 दर्ज     |   काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे     |   कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग पर होगी दूसरे दौर की वार्ता     |  

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर यूनियन बैंक के ATM में लगी आग

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में सोमवार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद दमकल टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।