Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, CM रेखा गुप्ता का विधानसभा परिसर में भव्य स्वागत

दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले शुक्रवार को विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पमालाएं पहनाईं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना उनके सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री के प्रति महिलाओं ने अपना विश्वास और उत्साह भी जाहिर किया।

SvsdvVX

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना सिर्फ आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का अवसर देने का माध्यम है।

svsvv

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र महिलाओं को आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी न हो। रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सरकार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए आगे भी नई जनकल्याणकारी योजनाएं और पहल करती रहेगी।

fS

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक योजना के तहत 4,57,541 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से 1,72,940 महिलाओं ने अपने आवेदन सफलतापूर्वक अंतिम रूप से जमा कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

VSvfvx